दि कश्मीर फाइल्स की पूरी आय को कश्मीरी पंडितों को देकर वापस बसाएं —आर के पाण्डेय।

—-राजनीति के बजाय पुनर्वास हो।
—अपने ही देश मे शरणार्थी बनना सरकार पर तमाचा।

नैनी, प्रयागराज। हिंदुस्तान की सरकार व लोग यदि वास्तव में ईमानदार व जागरूक हैं तो उन्हें दि कश्मीर फाइल्स की पूरी आय को कश्मीरी पंडितों को देकर उनकी पूरी पुश्तैनी प्रोपर्टी के वापसी के साथ पुनर्वास कराया जाए।
उपरोक्त बातें मीडिया के समक्ष रखते हए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि कश्मीरी पंडितों का अपने ही देश में शरणार्थी का जीवन बसर कराना भारत सरकार, जम्मू-कश्मीर राज्य सरकार, मानवाधिकार आयोग व मानवता के नाम पर कलंकित झन्नाटेदार तमाचा है। आर के पाण्डेय ने दि कश्मीर फाइल्स की सराहना करते हुए यह भी कहा कि यदि इस फ़िल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री व उनकी टीम, केंद्र व राज्य सरकार एवं लोग स्वयं को ईमानदार व जागरूक कहते हैं तो उन्हें इस फ़िल्म की पूरी कमाई कश्मीरी पंडितों को दान करते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर में उनकी पुश्तैनी सम्पत्ति वापस दिलाते हुए सम्मान पुनर्वास कराया जाए तथा तत्कालीन दोषियों को फांसी मुकर्रर की जाए अन्यथा दि कश्मीर फाइल्स भी अन्य फिल्मों की तरह मात्र व्यवसाय व राजनैतिक दलों की तुच्छ राजनीति का घृणित हथियार होगी।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free