दुष्कर्म के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।भेजे गए जेल।।
ख्वाजा खान।
सोनभद्र दुद्धी।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-19.03.2022 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 363, 366, 376(डी) भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तगण क्रमशः 01. राजन पुत्र भूपेन्द्र कुमार निवासी ग्राम अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र 02. पवन कुमार पुत्र देवनाथ निवासी ग्राम बैरखड़, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र को अमवार मोड़ के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक दुद्धी, सोनभद्र,हे0का0 सुनील यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।का0 प्रेम प्रकाश पाण्डेय, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र मौजूद रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free